नसीमखान सांची
सांची,,,,
आज नगर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में वह स्वर्णिम काल भी याद किया गया, जब अटल बिहारी वाजपेयी विदिशा–रायसेन संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने इस संसदीय क्षेत्र का देशभर में नाम रोशन किया और क्षेत्र को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकिशोर पटेल, विक्रम प्रताप सिंह, शनि पटेल, जवाहर सिंह चौहान, पार्षद विवेक तिवारी, पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






