खंडहर बने यात्री प्रतीक्षालय के फिरेंगे दिन, बनेगा नगर परिषद का विश्राम गृह।पप्पू रेवाराम अध्यक्ष

नसीमखान सांची
बसस्टैंड परिसर की बदलेगी तस्वीर, नीचे दुकानें और ऊपर विश्राम गृह का प्रस्ताव पारित
सांची,,
बरसों से खंडहर का रूप ले चुके नगर के यात्री प्रतीक्षालय के अब अच्छे दिन आने वाले हैं। नगर परिषद सांची ने नगर की छवि और सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए इस जर्जर प्रतीक्षालय को हटाकर उसके स्थान पर नगर परिषद का विश्राम गृह निर्मित करने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार नगर के बसस्टैंड परिसर में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन लंबे समय से बसस्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण और बसों की आवाजाही बंद होने के कारण इसका उपयोग पूरी तरह समाप्त हो गया था। परिणामस्वरूप यह प्रतीक्षालय आवारा पशुओं, वाहन पार्किंग और निराश्रित लोगों का ठिकाना बन गया तथा धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो गया।
इस स्थिति से यहां आने वाले देश-विदेशी पर्यटकों के समक्ष नगर की छवि प्रभावित हो रही थी। इसी परिसर में भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित होने के बाद यह स्थल सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र भी बन गया, जिससे इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता और अधिक महसूस की जाने लगी।
इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने परिषद बैठक में प्रस्ताव पारित कर यात्री प्रतीक्षालय को हटाकर उसके स्थान पर विश्राम गृह निर्माण का निर्णय लिया है। प्रस्ताव के अनुसार भवन के निचले हिस्से में दुकानें बनाई जाएंगी, जिससे परिषद की आय में वृद्धि होगी, जबकि ऊपरी हिस्से में विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा, जहां नगरीय प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि यह पुराना यात्री प्रतीक्षालय अब अनुपयोगी हो चुका है और नगर की सुंदरता पर विपरीत प्रभाव डाल रहा था। परिषद द्वारा इसके कायाकल्प का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है, शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
खंडहर हटने के साथ ही बसस्टैंड परिसर न सिर्फ सुंदर होगा, बल्कि नगर परिषद को नई पहचान और आय का स्थायी स्रोत भी मिलेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।