विधायक डॉ चौधरी ने गैरतगंज में 110.02 लाख रू लागत से बनने वाले विश्रामगृह का किया भूमिपूजन

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन जिले के गैरतगंज में आयोजित कार्यक्रम में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 110.02 लाख रू लागत से बनने वाले 2 सूट विश्रामगृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस विश्रामगृह के बनने से अतिथियों के रूकने एवं बैठकों के आयोजन में सुविधा होगी। विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में हमारा मध्यप्रदेश, आत्मनिर्भर प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो, सड़क की बात हो, सिंचाई की बात हो… हर क्षेत्र में लगातार विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा आद्योसंरचना के कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। गैरतगंज में 350 वर्ग मीटर में बनने वाले इस विश्रामगृह के भू-तल पर व्हीआईपी सूट, ड्राईंग हॉल, डायनिंग हॉल, किचिन स्टोर रूम सहित और डोरमेट्री का निर्माण होगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    नसीम खानसांची,,, इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा में सुधार के उद्देश्य से संचालित कार्यक्रम के तहत रायसेन जिले के…

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    नसीम खानसांची,,, नगर में करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर भर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए आईएसआरडी ने 150 परिवारों को बांटा राशन।पांच गांवों के बच्चों के परिवारों को मिला सहयोग, पोषण स्तर में सुधार का प्रयास

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया, सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    सांची निवासी बघेल बने अनाज तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष, दी बधाई

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम ने बदले तेवर, सांची में घने बादल छाए, रुक-रुक कर बारिश से बढ़ी ठंडक

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    साँची विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए शोध पत्रडॉ. उपेंद्र बाबू खत्री ने मुख्य वक्ता के रूप में योग की भूमिका पर रखे विचार

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की

    दीपावली पर बकायादारों को रहना पड़ सकता है अंधेरे मेंबकाया राशि जमा करने के लिए आज जल्दी से जल्दी निर्धारित समय, जमा करने की अपील की