नसीमखान सांची
सांची,,,आज सांयकाल रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन की श्रृंखला में केवट संवाद, राजा दशरथ के मरण तथा भरत मिलाप की लीलाओं का भावनात्मक मंचन किया गया। मंचन के दौरान “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा।
लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मैदान में एकत्र हुए, जिससे रामलीला मैदान श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मंचन में स्थानीय युवाओं ने विभिन्न पात्रों की भूमिकाएँ निभाकर दर्शकों से खूब सराहना बटोरी। भावपूर्ण संवादों और जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
श्रद्धा, भक्ति और उत्कृष्ट अभिनय के संग रामलीला ने नगरवासियों के मन में गहरी छाप छोड़ी।






