नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को बम्होरी सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपार्जित की जा रही धान की गुणवत्ता, धान की तुलाई आदि कार्यों का जायजा लेते हुए शासन की नीति अनुसार उपार्जन करने तथा उपज के सुरक्षित भंडारण हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अभी तक उपार्जित की गई धान की मात्रा, किसानों को राशि भुगतान आदि की भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने किसानों से भी संवाद करते हुए उपार्जन केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं और उपार्जन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






