नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में लगातार चल रहे रामलीला मंचन के क्रम में आज शबरी मिलन, सुग्रीव मैत्री एवं बाली वध की लीला का प्रभावशाली मंचन किया गया। नववर्ष के पहले दिन होने के कारण रामलीला मैदान में श्रद्धालुओं व दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
हाट बाजार का दिन होने से ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग सांची पहुंचे, जिन्होंने रामलीला मंचन का भी भरपूर आनंद लिया। हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों से रामलीला मैदान पूरी तरह खचाखच भरा दिखाई दिया।
भीड़ को देखते हुए रामलीला समिति के सदस्यों को व्यवस्थाएं संभालते हुए देखा गया, वहीं दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए मंचन कार्यक्रम का आनंद लिया।






