नसीमखानसर सांची
सांची,,
स्थानीय कलाकारों दुआरा नगर में आयोजित रामलीला मंचन में कड़ाके की सर्दी के बीच भी भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। ठंड के प्रकोप को चुनौती देते हुए बड़ी संख्या में दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
आज की लीला मे अहिरावण वध की लीला का मंचन किया गया पात्रों के संवाद, अभिनय और मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला आयोजन समिति के अनुसार 8/01/26 को रावण वध का मंचन किया जाएगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कड़ाके की ठंड के बीच उमड़ी यह भीड़ साफ संदेश देती है कि सांची में रामभक्ति हर मौसम से ऊपर है।






