सांची विधानसभा में किसान जन जागृति यात्रा का जोरदार स्वागत।भाजपा सरकार पर किसान विरोधी नीतियों का आरोप, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

नसीमखान सांची
सांची,,
भोजपुर विधानसभा से प्रारंभ हुई किसान जन जागृति यात्रा आज सांची विधानसभा के अंतर्गत बागोद, बरोला, तिजालपुर, मेंड़की, पग्नेश्वर, कोड़ी, परवरिया सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंची। यात्रा के आगमन पर ग्रामीणों, किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया।
यह स्वागत कार्यक्रम सांची ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान एवं पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह रघुवंशी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। सरकार ने किसानों से किए गए वादों को आज तक पूरा नहीं किया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो किसान जन जागृति यात्रा के माध्यम से आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम को डा. जी.सी. गौतम ने भी संबोधित किया और किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। वहीं नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष प्रभात चावला ने भी किसानों के समर्थन में अपनी बात रखी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अंकित मेहतो, ग्रामीण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शकील पटेल, भूरा शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आशीष राजपूत, पूर्व पार्षद मुशर्रफ कुरैशी, इंद्रेश राठौर, जितेंद्र अहिरवार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों की समस्याओं को लेकर सांची विधानसभा में जन-जागरूकता की यह यात्रा आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल तेज करने के संकेत दे रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नसीमखान सांची सांची,,,इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें…

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    नसीमखान सांचीसांची,,,जहाँ ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर सरकारों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं सीमित आर्थिक संसाधनों और बजट के बावजूद सांची का स्तूप परिसर स्वच्छता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।