नसीमखान सांची
सांची,,, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने वार्ड नं 12 मे सीसी रोड का भूमि पूजन किया इस अवसर पर वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे।
जानकारी के अनुसार आज वार्ड नं 12 मे 2 लाख 70 हजार रुपये की लागत से सरवन सिंह के मकान से बदनसिंह के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन नप अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने किया इस अवसर पर नगर परिषद सीएम ओ रामलाल कुश्वाह पार्षद द्वय गुरदयाल सिंह कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे ।






