नसीमखान सांची
सांची,,,
रायसेन में आयोजित हो रहे एमपी गेम्स अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए ग्राम पंचायत उचेर के ग्राम सूखा करार से चयनित स्कूली बच्चों की टीम रायसेन पहुंच गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल 35 बच्चों का चयन किया गया है, जो अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जानकारी के अनुसार, ये बच्चे कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। बच्चों को प्रतियोगिता स्थल तक ग्राम पंचायत उचेर के सरपंच अरविंद सिंह द्वारा स्वयं रायसेन पहुंचाया गया, जहां उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सरपंच अरविंद सिंह ने बताया कि 15 जनवरी से रायसेन में एमपी गेम्स अंतर्गत खेल आयोजन प्रारंभ हुआ है, जिसमें ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सूखा करार के 35 बच्चों का चयन कर उन्हें प्रतियोगिता में भाग लेने भेजा गया है तथा ग्राम पंचायत की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और विजय की कामना की गई है।
ग्रामीण अंचल के बच्चों की यह सहभागिता खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रही है।






