सांस्कृतिक मंच श्री रामलीला मैदान में होगा सांची का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह।नगर परिषद की बैठक में निर्णय, सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नसीमखान सांची
सांची,,,
आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को नगर परिषद सांची कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम अहिरवार ने की।
बैठक में नगर के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं संचालकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सांस्कृतिक मंच श्री रामलीला मैदान, सांची में आयोजित किया जाएगा।
निर्णय अनुसार प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके पश्चात संदेश वाचन तथा विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु शील्ड, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राजपूत, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रामलाल कुशवाह सहित नगर के सभी विद्यालयों के प्रमुख उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं भव्य बनाने के लिए नगर परिषद और विद्यालय प्रशासन ने अभी से तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।