नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
रायसेन नगर के वार्ड नंबर 06 में नल से गंदा पानी आने की सूचना संज्ञान ने आने पर सीएमओ सुरेखा जाटव द्वारा सुपरवाइजर और लाइनमैन को जांच हेतु भेजा गया। सीएमओ सुरेखा जाटव ने बताया कि जांच के दौरान नल चलाकर पानी की जांच की गई। जिसमें पाया गया कि नगर पालिका की पाइपलाइन में गंदा पानी नहीं आ रहा है। वस्तुस्थिति यह है कि संबंधित व्यक्ति के घर का नल कनेक्शन टूटा हुआ था और उसमें गंदा पानी जाने से संबंधित व्यक्ति के यहां घर में गंदा पानी पहुंच रहा था। जिसे प्राथमिकता से ठीक करवाया जा रहा है।






