सांची मे हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सनातन एकता का सशक्त संदेश।आरएसएस के आयोजन पर सांची के रामलीला मैदान में विशाल भंडारा, नगर रहा पूर्णतः बंद।

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में निरंतर संचालित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज रामलीला मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे संपूर्ण वातावरण सनातन चेतना और धर्ममय ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया।
कार्यक्रम में पधारे अनेक संत-महात्माओं का भव्य स्वागत पुष्पवर्षा के साथ किया गया। संतों के सान्निध्य में आयोजित इस सम्मेलन ने हिंदू समाज को एकजुट होने तथा सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहने का संदेश दिया।
संघ के आव्हान पर नगर के समस्त व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखकर कार्यक्रम को समर्थन दिया। इतना ही नहीं, सरकारी कार्यालयों को छोड़कर पूरा नगर इस अवसर पर बंद रहा, जो हिंदू समाज की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक बना।
भंडारा कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी स्वरूप विशाल भोज की व्यवस्था की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सनातन धर्म की सुरक्षा, हिंदू समाज की एकता तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए संगठित होकर कार्य करने का आव्हान किया।
कार्यक्रम ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि जब हिंदू समाज एकजुट होता है, तो उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति स्वयं मार्ग प्रशस्त करती है।
सांची का यह आयोजन सनातन एकता, सामाजिक समरसता और हिंदू चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।