नसीमखान सांची, रायसेन
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गैरतगंज में लोक निर्माण विभाग के निर्माणाधीन विश्राम गृह भवन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता देखी। साथ ही वर्क प्लान का भी अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।






