फ्लोरोसिस से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करने तथा पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच के कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने दिए निर्देशराष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय को-आर्डीनेशन बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों से जिले में फ्लोरोसिस से बचाव हेतु जागरूकता गतिविधियों, फ्लोरोसिस से प्रभावित मरीजों की जांच और उपचार संबंधी जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही फ्लोरोसिस के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने तथा पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री को जिले में नियमित रूप से नलकूपों, ट्यूबवेल के पानी की जांच किए जाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल के नमूनों की नियमित जांच करने और असुरक्षित स्रोतों को चिन्हित करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लोराइड मुक्त, शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही फ्लोरोसिस से बचाव के लिए नागरिकों को फ्लोराइड युक्त पानी के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जाए। इसके साथ ही फ्लोरोसिस से प्रभावित मरीजों का समुचित उपचार किया जाए तथा सतत् मॉनीटरिंग भी की जाए।
बैठक में प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि जिले में करीब 354 ग्राम फ्लोराइड से प्रभावित हैं, इनमें विकासखण्ड गैरतगंज के 88, सिलवानी के 93, बेगमगंज के 107, बरेली के 30, उदयपुरा के 20, सांची के 10 और औबेदुल्लागंज के 02 ग्राम फ्लोराइड से प्रभावित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 106 ग्रामों में भ्रमण कर बच्चों तथा ग्रामीणों का परीक्षण किया गया। इनमें 3493 बच्चों का परीक्षण किया गया जिनमें लगभग 1114 बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित पाए गए। जांच उपरांत 393 बच्चों में फ्लोरोसिस की पुष्टि हुई है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चिन्हित किए गए प्रभावितों को कैल्सियम एवं विटामिन सी की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सतत् मॉनीटरिंग भी की जा रही है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देशित किया कि जिले में आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पानी की जांच हेतु प्रशिक्षण दिया जाए तथा फील्ड टेस्टिंग किट वितरित की जाए। प्रशिक्षण में सभी स्कूलों के एक-एक शिक्षक को भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि फ्लोरोसिस बीमारी से बचाव के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है। बैठक में पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गिरीश कामले, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बृजेश जैन, सिविल सर्जन श्री यशपाल सिंह बाल्यान, जिला फ्लोरोसिस कंसल्टेंट एवं नोडल अधिकारी श्री एमडी भारती सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, बीएमओ तथा बीपीएम उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार