नसीमखान सांची
सांची,,,, क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवा श्लोक बिदुआ का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” के फाइनल राउंड के लिए हुआ है। वर्तमान में स्टेट लॉ कॉलेज, भोपाल में अध्ययनरत श्लोक 11 से 13 अप्रैल तक होने वाले अंतिम चरण में भाग लेंगे, जहां उन्हें प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर भी मिलेगा।
देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच श्लोक का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावशाली विचारों के आधार पर हुआ है। इससे पहले भी वे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजनों व शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
सांची का यह युवा अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान मजबूत करने की ओर बढ़ रहा है।





