रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️
उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती दिनांक 19/4/2026 दिन रविवार को बनाया जाएगा। जिसमें 4 बजे श्रीराम धाम हनुमान पहाड़ी मंदिर चिल्हारी में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी शोभायात्रा पूरे चिल्हारी नगर भ्रमण पश्चात भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव महामहोत्सव विधि विधान से पूजन अर्चन आरती हनुमान मंदिर किया जाएगा उसके पश्चात भव्य भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा । सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में ब्राह्मण समाज शामिल होंकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।भगवान परशुराम जी तप, पराक्रम, ज्ञान व न्याय की प्रतिमूर्ति भगवान परशुराम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबको खुशहाली व स्वास्थ्यपूर्ण जीवन का आशीष दें प्रभु से सुख शांति की कामना करेंगे आयोजन समिति पूरी व्यवस्था कर ली है।






