स्वगणना अभियान को लेकर सांची में जागरूकता तेज, विद्यालय व जनपद सभागार में हुए कार्यक्रम।16 से 30 अप्रैल तक चल रहे जनगणना अभियान में नागरिकों को स्वयं गणना करने के लिए किया जा रहा प्रेरित

नसीमखान सांची
सांची,,,देशव्यापी जनगणना 2026 के तहत स्वगणना को बढ़ावा देने के लिए नगर में जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को नगर के सांदीपनि विद्यालय एवं जनपद पंचायत सभागार में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों, शिक्षकों एवं महिलाओं को स्वगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उन्हें मोबाइल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए स्वगणना की व्यवस्था लागू की गई है, जिससे नागरिक अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
जानकारी के अनुसार यह स्वगणना अभियान 16 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान लोगों को स्वगणना के तरीकों की जानकारी देने के साथ-साथ इसकी उपयोगिता भी समझाई जा रही है।
सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ रामलाल कुश्वाह, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इसके पश्चात जनपद पंचायत सभागार में नगर परिषद एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं विभिन्न महिला समूहों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वगणना में सक्रिय भागीदारी निभाकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।
सीएमओ रामलाल कुश्वाह ने कहा कि “जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इस बार स्वगणना के माध्यम से नागरिकों को सीधे इसमें जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सभी नागरिकों को चाहिए कि वे स्वयं अपनी गणना कर शासन की इस पहल को सफल बनाएं।”
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि “स्वगणना अभियान नागरिक सहभागिता का एक सशक्त माध्यम है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है, ताकि सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें और योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचे।”

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा