नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को गैरतगंज के उपार्जन केंद्र आदर्श वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई कार्य, उपज की गुणवत्ता सहित व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों तथा केन्द्र प्रभारी से अभी तक उपार्जित उपज की मात्रा, बारदाने की उपलब्धता, किसानों को राशि भुगतान आदि की जानकारी लेते हुए उपार्जन नीति के अनुरूप उपार्जन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा किसानों से भी चर्चा कर उपार्जन कार्य और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान सहकारिता, कृषि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





