भीषण गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत, सांची में राहत के इंतजाम नाकाफी।41 डिग्री तापमान में प्याऊ दे रहे गर्म पानी, छांव और शीतल जल का अभाव

नसीमखान सांची

सांची,,,नगर में लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही सूरज आग उगलने लगता है और दोपहर तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से हालात बेहद कठिन हो जाते हैं।
गर्मी के इस प्रकोप के चलते नगरवासी जहां घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं इस ऐतिहासिक स्थल पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक और दूरदराज से कामकाज के लिए पहुंचने वाले ग्रामीण सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। नगर में न तो पर्याप्त ठंडे स्थान उपलब्ध हैं और न ही शीतल जल की समुचित व्यवस्था, जिससे लोग राहत के लिए भटकते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं प्यास की समस्या से पशु पक्षी भी प्रभावित हो रहे है नगर के कुछ पशु पक्षी प्रेमियों ने पशु पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करने अपने घरों के आसपास व्यवस्था करने का आव्हान किया है।
नगर में लाखों रुपए की लागत से सौर ऊर्जा से संचालित प्याऊ स्थापित तो किए गए हैं, लेकिन भीषण गर्मी के बीच ये प्याऊ ठंडा पानी देने के बजाय गर्म पानी ही उगल रहे हैं, जिससे लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में कई लोगों को होटलों के गर्म पानी से ही अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है।
वहीं, सड़क निर्माण के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई के बाद अब तक नए पौधारोपण का वादा अधूरा है। इसके चलते नगर में छांव के प्राकृतिक साधन लगभग समाप्त हो चुके हैं। हर साल चलने वाले पौधारोपण अभियान भी जमीनी हकीकत से दूर नजर आते हैं।
जलस्तर में गिरावट के कारण नगर में जलप्रदाय भी सीमित कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे अधिक दिक्कत किसानों को उठानी पड़ रही है, जो सुबह से ही अपनी उपज की तुलाई के लिए केंद्रों पर पहुंच जाते हैं। तेज धूप में लगाए गए टेंट भी नाकाफी साबित हो रहे हैं, जिससे किसानों की समस्या और बढ़ गई है।
ऐसे में सांची जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत उजागर कर रही है।
जब राहत के इंतजाम ही गर्मी बढ़ाने लगें, तो हालात की गंभीरता खुद-ब-खुद बयां हो जाती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा