सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

नसीमखान सांची
सांची ,,,,ऐतिहासिक एवं संवेदनशील स्थल सांची में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए अब बाहरी लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने रेलवे स्टेशन को भी अपनी निगरानी के दायरे में शामिल कर लिया है, जिससे बाहर से आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर सतर्क निगाह रखी जा सके।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में सांची पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है। पुलिस ने जहां एक ओर आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने में सफलता हासिल की है, वहीं अब सार्वजनिक स्थलों—चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन—पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
पुलिस का उद्देश्य स्पष्ट है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति इस ऐतिहासिक स्थल की शांति भंग न कर सके। रोजाना शाम होते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है, जिससे असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना हुआ है और वे आपराधिक गतिविधियों से दूर रह रहे हैं।
पुलिस की इस सख्त कार्यप्रणाली का सकारात्मक असर भी दिखाई दे रहा है। नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और कानून व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि सांची की छवि अब उसके ऐतिहासिक महत्व के अनुरूप बेहतर होती नजर आ रही है।
क्या है लोगों की राय ।
संतोष दुबे, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष:
पुलिस की सक्रियता से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगा है और लोगों का भरोसा बढ़ा है।
अंकित मेहतो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष:
बढ़ते अपराध ग्राफ पर पुलिस ने प्रभावी नियंत्रण किया है, जिससे कानून का राज स्थापित होता दिख रहा है।
संजीत वर्मा, भाजपा नेता:
शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कानून व्यवस्था कायम करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
आर.एस. यादव, सपा नेता:
पुलिस की सख्त कार्यप्रणाली से न केवल शांति स्थापित होगी, बल्कि सांची की वैश्विक छवि भी बेहतर होगी।
सांची में पुलिस की बढ़ती सतर्कता अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, बल्कि भरोसे की नई तस्वीर गढ़ रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार