पुलिस विहीन स्तूप चौराहा बना खतरे का केंद्रव्यस्ततम मार्ग पर यातायात नियंत्रण न होने से पर्यटक और नगरवासी परेशान

नसीमखान सांची
सांची,,,विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची का सबसे व्यस्त माना जाने वाला स्तूप चौराहा इन दिनों यातायात अव्यवस्था और सुरक्षा संकट का प्रतीक बनता जा रहा है। नगर का यह प्रमुख चौराहा लंबे समय से यातायात पुलिस व्यवस्था से विहीन है, जिसके चलते यहां से गुजरना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रह गया है।
सांची विश्व धरोहर स्थल के रूप में देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान रखता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक स्तूपों के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। नगर के भीतर आने-जाने वाले नागरिकों, बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी इसी मुख्य चौराहे से होकर गुजरना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बाद इस मार्ग पर छोटे-बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ी है, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्तूप चौराहे पर दिनभर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। सड़क पार करने के लिए लोगों को लंबे समय तक वाहनों की रफ्तार थमने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और पर्यटक खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। नगरवासियों के अनुसार यातायात व्यवस्था के अभाव में लोगों को अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थिति को और चिंताजनक बनाने वाली बात यह है कि नगर के प्रमुख चौराहों, स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में न तो गति नियंत्रण संबंधी संकेतक बोर्ड लगाए गए हैं और न ही पर्याप्त चेतावनी चिन्ह मौजूद हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं न होने से दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पूर्व में नगर के प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की व्यवस्था रहती थी, लेकिन वर्षों पहले इसे हटा लिया गया। इसके बाद से स्तूप चौराहा सहित गुलगांव चौराहा जैसे व्यस्त क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। बीते वर्षों में यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों को जान गंवानी पड़ी या गंभीर चोटों का सामना करना पड़ा।
नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर के व्यस्ततम चौराहों पर पुनः यातायात पुलिस की पदस्थापना की जाए, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
नागरिकों की प्रतिक्रिया
कमलकिशोर पटेल, सांची ने कहा कि सांची एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है, इसलिए यहां पूर्व की भांति यातायात पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए।
संजीत वर्मा, विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि नगर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस विषय को विधायक के संज्ञान में लाकर यातायात पुलिस व्यवस्था बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
अंकित मेहतो, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सांची ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को देखते हुए नगरवासियों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस की पदस्थापना बेहद आवश्यक हो गई है।
विश्व धरोहर नगरी सांची में यातायात सुरक्षा व्यवस्था का अभाव अब आम नागरिकों और पर्यटकों दोनों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। यदि समय रहते प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार