राजर्षि मिश्रा उमरिया
तहसील मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हारी में गौमाताओं की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। गांव की सड़कों, गलियों और बाजारों में गायें दर-दर भटकती नजर आ रही हैं। भीषण गर्मी और खाने-पानी की कमी के कारण मवेशियों की हालत खराब होती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला और पशु संरक्षण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। कई गायें कचरे के ढेर में भोजन तलाशने को मजबूर हैं, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। सड़क पर बैठे मवेशियों से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चिल्हारी में गौमाताओं के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें दर-दर भटकने से राहत मिल सके और गांव में सुरक्षित वातावरण बना रहे।





