पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की शिरकत।सांची में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन, वरिष्ठ नेता रतनलाल जायसवाल से भी की मुलाकात

नसीम खान सांची
सांची,,, नगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में आज केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में उनके पहुंचते ही भाजपा जिलाध्यक्ष Rakesh Sharma ने भाजपा पट्टी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान “पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांव की बीमारी से अस्वस्थ वरिष्ठ भाजपा नेता Ratanlal Jaiswal के निवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना। श्री जायसवाल ने भाजपा पट्टी पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान वहां भी बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशिक्षण महाअभियान के माध्यम से भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संदेश देने का प्रयास किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर