किसान भुगतान की लाइन में, इधर कृषि विभाग निकाल रहा कृषि रथयात्रा

नसीम खान सांची

भीषण गर्मी और फसल भुगतान संकट के बीच कृषि विभाग की रथयात्रा पर उठे सवाल, प्रधानमंत्री के तेल बचत संदेश की भी अनदेखी के आरोप।
सांची,,, एक ओर भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी फसल तुलाई और भुगतान की समस्याओं से जूझ रहा है। अधिकांश किसान मंडियों में तुलाई के बाद अपने भुगतान के लिए बैंकों की लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे समय में कृषि विभाग द्वारा कृषि रथयात्रा निकाले जाने से सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार, किसान अभी अपनी उपज की तुलाई और भुगतान प्रक्रिया से पूरी तरह निपट भी नहीं पाया है। तेज गर्मी के बीच किसान बैंक और मंडियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। इसी दौरान कृषि विभाग द्वारा दीवागंज से कृषि रथयात्रा का शुभारंभ किया गया, जो गांव-गांव पहुंचकर किसानों को कृषि आईडी, भूमि की उपजाऊ क्षमता, उर्वरक शक्ति, बीज एवं अन्य कृषि संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
हालांकि, इस रथयात्रा को लेकर लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि जब किसान अपनी मूल समस्याओं से जूझ रहा है, तब विभाग द्वारा डीजल खर्च कर रथयात्रा निकालना कितना उचित है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय तेल संकट को लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों से तेल बचत की अपील की थी और वाहनों का कम से कम उपयोग करने तथा वर्चुअल व्यवस्था अपनाने पर जोर दिया था। इसके बावजूद कृषि विभाग द्वारा रथयात्रा संचालित किए जाने को लेकर लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं किसानों को जब कृषि विभाग में अपने कार्यों के लिए जाना होता है तब वह कृषि कार्यालय में भटकते दिखाई दे जाते है तब आसानी से किसानों के हित में चलने वाली योजना कहाँ तक कारगर साबित हो रही होंगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने न तो बढ़ते तापमान को गंभीरता से लिया और न ही किसानों की मौजूदा समस्याओं को प्राथमिकता दी। ऐसे में यह रथयात्रा केवल औपचारिकता और दिखावा बनकर रह जाने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में कृषि विभाग अधिकारी क्या कहते है।
वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सांची, सीएल अहिरवार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रथयात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसानों को कृषि आईडी, भूमि की उर्वरक क्षमता, बीज संबंधी जानकारी एवं आगामी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है।।
जब किसान भुगतान और गर्मी की दोहरी मार झेल रहा हो, तब योजनाओं की जमीनी प्राथमिकता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार