नसीम खान सांची
सांची/ समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है , सोमवार आज ढंकना-चपना पंचायत भवन में बिजली संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संपर्क अभियान कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा।
जेई मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ता अपने साथ समग्र आईडी, एक घर का फोटो एवं मोबाइल नंबर अवश्य लेकर आएं, ताकि ई-केवाईसी एवं अन्य प्रक्रियाएं आसानी से पूर्ण की जा सकें।
ढंकना-चपना पंचायत भवन में कल लगेगा बिजली संपर्क अभियान कैंप
उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक दस्तावेजों सहित कैंप में पहुंचने की अपील की है।





