आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर के विद्यार्थियों को मिल रहा कौशल प्रशिक्षण20 दिवसीय ऑन द जॉब ट्रेनिंग में छात्र सीख रहे आधुनिक तकनीकी कौशल

नसीम खान सांची
सांची,,,शासकीय सांदीपनि विद्यालय सांची में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर ट्रेड के विद्यार्थियों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों का 20 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई से 31 मई तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें छात्र-छात्राएं प्रतिदिन चार घंटे तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को एमएस ऑफिस, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली, कंप्यूटर सिस्टम मेंटेनेंस एवं डिजिटल तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराते हुए व्यवसाय स्थापना संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। इससे छात्रों में तकनीकी दक्षता, आत्मविश्वास तथा रोजगारपरक कौशल का विकास हो रहा है।
विद्यालय के प्राचार्य अनिल दीक्षित के मार्गदर्शन में आईटी शिक्षक पुरुषोत्तम कुशवाह एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर शिक्षिका सोनम राजपूत के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्य संपादित किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण का यह समन्वय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार