ढकना-चपना में महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति अभियान आयोजितपूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया शुभारंभ, 30 बच्चों को वितरित की गई फूड किट

नसीम खान सांची
सांची,,,महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्राम ढकना-चपना पंचायत परिसर में मंगलवार को कुपोषण मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार अभियान का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. चौधरी द्वारा 30 कुपोषित बच्चों को फूड किट वितरित की गई।
इस अवसर पर सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, एलटी फाउंडेशन के अधिकारी, ग्राम पंचायत सरपंच कोमल मालवीय, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सही पोषण के माध्यम से ही बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए उनका लाभ लेने की अपील की।
कुपोषण मुक्ति अभियान ने ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार