सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजितयुवाओं ने सांची थाने में जाना पुलिस व्यवस्था का कार्य एवं कानून व्यवस्था का महत्व

नसीम खान सांची
सांची,,,, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत रायसेन द्वारा बुधवार को सांची पुलिस थाना में “सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली” विषय पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था के महत्व तथा समाज में पुलिस की भूमिका से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी श्री जेपी त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को थाना स्तर पर संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कानून एवं व्यवस्था किसी भी समाज की शांति, सुरक्षा एवं विकास की आधारशिला होती है। पुलिस विभाग अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन सहायता एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्य करता है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को थाना परिसर का भ्रमण भी कराया गया, जहां उन्हें शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव, आपातकालीन सेवाओं तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग प्रणाली की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर सहयोगी संस्था भी है।
कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व पर विशेष चर्चा करते हुए मेरा युवा भारत की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मोनिका चौधरी एवं समिति सदस्य श्री जीतू ठाकुर ने कहा कि पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय से अपराधों की रोकथाम, सामाजिक सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने युवाओं से जागरूक नागरिक बनकर सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने एवं समाज में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को निकट से समझने का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक एवं उपयोगी पहल बताया।
युवाओं को कानून व्यवस्था एवं सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने की दिशा में यह कार्यक्रम एक सार्थक पहल साबित हुआ।

  • editornaseem

    Related Posts

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्यारसपुर ब्लॉक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    खान आसिफ ग्यारसपुर इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया जानकारी के लिए दर्शकों को बतादे पूर्व प्रधानमंत्री…

    42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई दहशत, बिल छोड़ बाहर आने लगे जहरीले जीवभीषण गर्मी के बीच नगर में बढ़ा खतरा, अंधेरे और लापरवाही से लोगों में भय का माहौल

    नसीम खान सांचीसांची,,, लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी जहां लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है, वहीं अब जहरीले जीव-जंतु…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्यारसपुर ब्लॉक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्यारसपुर ब्लॉक में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई दहशत, बिल छोड़ बाहर आने लगे जहरीले जीवभीषण गर्मी के बीच नगर में बढ़ा खतरा, अंधेरे और लापरवाही से लोगों में भय का माहौल

    42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई दहशत, बिल छोड़ बाहर आने लगे जहरीले जीवभीषण गर्मी के बीच नगर में बढ़ा खतरा, अंधेरे और लापरवाही से लोगों में भय का माहौल

    सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजितयुवाओं ने सांची थाने में जाना पुलिस व्यवस्था का कार्य एवं कानून व्यवस्था का महत्व

    सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजितयुवाओं ने सांची थाने में जाना पुलिस व्यवस्था का कार्य एवं कानून व्यवस्था का महत्व

    सांची सहित क्षेत्र में दवा विक्रेताओं का भारत बंद सफल रहा।ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बंद रहे मेडिकल स्टोर, मरीजों को दवा के लिए भटकना पड़ा

    सांची सहित क्षेत्र में दवा विक्रेताओं का भारत बंद सफल रहा।ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बंद रहे मेडिकल स्टोर, मरीजों को दवा के लिए भटकना पड़ा

    चिल्हारी सब स्टेशन में बिजली संकट गहराया, ग्रामीण परेशान”

    चिल्हारी सब स्टेशन में बिजली संकट गहराया, ग्रामीण परेशान”

    ढकना-चपना में महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति अभियान आयोजितपूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया शुभारंभ, 30 बच्चों को वितरित की गई फूड किट

    ढकना-चपना में महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण मुक्ति अभियान आयोजितपूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया शुभारंभ, 30 बच्चों को वितरित की गई फूड किट