42 डिग्री तापमान ने बढ़ाई दहशत, बिल छोड़ बाहर आने लगे जहरीले जीवभीषण गर्मी के बीच नगर में बढ़ा खतरा, अंधेरे और लापरवाही से लोगों में भय का माहौल

नसीम खान सांची
सांची,,, लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी जहां लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रही है, वहीं अब जहरीले जीव-जंतु भी अपने बिल छोड़ बाहर निकलने लगे हैं। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने के बाद सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े ठंडे स्थानों की तलाश में घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों तक पहुंचने लगे हैं, जिससे नगरवासियों में भय का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जहरीले जीवों की गतिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। सोमवार को इसका एक खतरनाक उदाहरण बस स्टैंड परिसर में देखने मिला, जहां एक जहरीला गोहरा अचानक एक दुकान में घुस गया। गोहरे पर नजर पड़ते ही दुकान संचालक सहित आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। करीब तीन घंटे तक चले प्रयासों के बाद बड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला जा सका। इसके बाद वह पास के दूसरे बिल में जाकर छिप गया, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों को दहशत में डाल दिया।
नगर में लगातार बढ़ रही गर्मी के चलते अब जगह-जगह जहरीले कीड़े-मकोड़े और सांप दिखाई देने लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात के समय हो रही है, क्योंकि मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं। अंधेरे के कारण लोगों को रास्तों पर चलते समय जहरीले जीव दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना और जानमाल के खतरे की आशंका बढ़ गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग और नगर परिषद के बीच स्ट्रीट लाइटों को लेकर चल रहे विवाद का खामियाजा अब आम नागरिक भुगत रहे हैं। अंधेरे और जहरीले जीवों के बढ़ते खतरे के बावजूद प्रशासन द्वारा अब तक न तो कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया और न ही लोगों की सुरक्षा के लिए कोई विशेष इंतजाम किए गए हैं।
भीषण गर्मी और प्रशासनिक उदासीनता के बीच नगरवासी अब दोहरी परेशानी झेलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही स्ट्रीट लाइट व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई और कीटनाशक छिड़काव शुरू नहीं हुआ, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
बढ़ती गर्मी के साथ अब जहरीले जीवों का खतरा भी नगरवासियों की चिंता और भय का बड़ा कारण बनता जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार