आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जैन समाज ने सौंपा ज्ञापनसांची में सकल दिगंबर जैन समाज ने तहसील एवं थाना पहुंचकर की संत सुरक्षा नीति लागू करने की मांग

नसीम खान सांची
सांची — स्थानीय सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा मध्य प्रदेश के रीवा में विहाररत राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री Vidyasagar Ji Maharaj की शिष्या आर्यिका श्री 105 श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका श्री 105 उपशम्मति माताजी के साथ 20 मई को हुई दुखद सड़क दुर्घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
समाजजन चिलचिलाती धूप में नारेबाजी करते हुए स्थानीय तहसील कार्यालय एवं थाना पहुंचे, जहां नायब तहसीलदार ललित सक्सेना एवं थाना प्रभारी श्री त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर पारदर्शी जांच कराने, विहाररत जैन संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने तथा राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर सुनील जैन, गौरीशंकर जैन, राजेंद्र जैन गुड्डू, विजय जैन, राजमल जैन एडवोकेट, निर्मला जैन पार्षद, रचना जैन, वर्षा जैन, रश्मि जैन, अनीता जैन, सूरजमल जैन (मोनू भैया), नारायण सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
जैन समाज ने चेतावनी दी कि संतों की सुरक्षा और दुर्घटना की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर