इस भीषण गर्मी में लगातार दुकान मे निशुल्क ठंडा पेयजल की व्यवस्था।
रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️
उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हारी व्यापारी प्रकोष्ठ मंडल संयोजक प्रतिष्ठितव्यापारी श्री बृजेश गुप्ता अपनी दुकान उमेश किराना में इस भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी गर्मी के दिनों में निशुल्क प्याऊ व्यवस्था की और आने जाने वाले राहगीरों को अब यह शुद्ध एवं शीतल जल भीषण गर्मी में प्यास बुझा रहा है ।
भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में दुकान के बाहर लगाई गई ‘निशुल्क प्याऊ’ राहगीरों, मजदूरों और बेजुबानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है。 यह मानवीय पहल न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि हमारी प्राचीन परोपकार की संस्कृति को भी जीवित रखती है。
इस प्याऊ से राहगीरों, रिक्शा चालकों, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इन दिनों पड़ रही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है, ऐसे में यह सुविधा लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है।
प्रतिष्ठित व्यापारी श्री बृजेश गुप्ता ने बताया कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जनसेवा की भावना से यह व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि यह प्याऊ नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही।





