कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व और सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

नसीम खान सांची, रायसेन
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री, गिरदावरी, सीएम हेल्पलाईन आदि की विस्तृत समीक्षा करते हुए एसडीएम तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान सीमांकन के 49 प्रतिशत प्रकरणों, बंटवारा के 46 प्रतिशत प्रकरणों तथा नामांतरण के 54 प्रतिशत प्रकरणों का ही निराकरण होने पर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को प्रकरणों में निराकरण में तेजी लाते हुए आगामी पांच दिवस में 80 प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गिरदावरी कार्य की समीक्षा करते हुए सभी तहसीलदारों से कहा कि अभी जिले में गिरदावरी कार्य की प्रगति बेहद कम है। यह कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जाना है, इसलिए सभी अधिकारी प्राथमिकता से गिरदावरी कार्य पूर्ण कराएं। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कार्य की जानकारी लेते हुए सभी एसडीएम तथा तहसीलदारों को शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बहुत कार्य करने की आवश्यक है। उन्होंने तहसीलदार रायसेन श्री भरत सिंह मांडले के पास 192 शिकायतें तथा 50 दिवस से अधिक समयावधि की 33 शिकायतें लंबित होने पर घोर नाराजगी जाहिर कर कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए शीघ्रता से शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार तहसीलदार गैरतगंज के पास 112 से अधिक सीएम हेल्पलाईन, तहसीलदार सिलवानी के पास 103 से अधिक सीएम हेल्पलाईन, तहसीलदार बाड़ी के पास 104 से अधिक शिकायतें लंबित होने पर निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य तहसीलदारों को भी प्राथमिकता से सीएम हेल्पलाईन का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में पेयजल की समीक्षा करते हुए ई पीएचई तथा अन्य अधिकारियों से कहा कि पेयजल के संबंध में सजग रहें तथा कहीं से भी पेयजल समस्या संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर शीघ्रता से उसका निराकरण कराएं। उन्होंने एसडीएम को पेयजल वितरण की मॉनीटरिंग के लिए भी कहा। इसी प्रकार संबल योजना की समीक्षा के दौरान सभी सीएमओ तथा अन्य अधिकारियों को पंजीयन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के लिए कहा। पीएम श्रमयोगी मानधन योजना की समीक्षा करते हुए सभी सीएमओ और संबंधित अधिकारियों से कहा कि अभी तक लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 20 प्रतिशत ही कार्य हुआ है। इसमें तेजी लाते हुए लक्ष्य से अधिक पंजीयन कराएं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से सभी एसडीएम, तहसीलदार और संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार