राजर्षि मिश्रा उमरिया
चिल्हारी रामलीला स्टेज एवं प्रजापति मोहल्ला में 63 केवी टार्सफामर मिली मंजूरी राजर्षि मिश्रा ने आभार जताया
उमरिया जिले युवा समाजसेवी राजर्षि मिश्रा द्वारा विगत दिनों ग्राम चिल्हारी में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु अच्छी गुणवत्ता के बिजली तार लगाए जाने तथा क्षेत्र में अत्यधिक विद्युत भार के कारण नए ट्रांसफार्मरों की मांग की गई थी। इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए रामलीला स्टेज एवं प्रजापति मोहल्ला क्षेत्र के लिए 63 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्र के नागरिकों को लो-वोल्टेज और बार-बार विद्युत बाधित होने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी तथा विद्युत आपूर्ति और अधिक सुचारु हो सकेगी।
उमरिया विद्युत विभाग के डी. दिनेश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित क्षेत्रों के लिए 63 केवी ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो गए हैं और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द लगाया जाएगा।
युवा समाजसेवी राजर्षि मिश्रा ने मध्य प्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जनहितैषी निर्णयों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने इस जनहितकारी स्वीकृति के लिए मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।





