राजर्षि मिश्रा उमरिया
उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी के तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया
शासन के निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत चिल्हारी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में ग्राम विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा ग्राम वन समिति का गठन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आम के पौधे का रोपण किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। इसके पश्चात गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
ग्रामवासियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं स्वच्छ ग्राम निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती अरुणा कोल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती कमलेश पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल द्विवेदी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मूलचंद बर्मन, पत्रकार रमाकांत तिवारी, नोडल अधिकारी डॉ. जगन्नाथ सोनी, सचिव सुभदेश श्रीवास्तव, रामसजीवन पटेल, अन्नपूर्णा सोनी, तानी पाल, पांडेय रघुवंशी, भरत बर्मन, रामस्वरूप पड़ोसी, विजय साहू एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी के अध्यक्ष राजर्षि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं हरित ग्राम के निर्माण हेतु सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।





