लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर में मानसून की शुरुआत और मौसम में आए बदलाव के साथ विकास कार्यों ने भी गति पकड़नी शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण की मांग वार्डवासी लंबे समय से कर रहे थे और इस संबंध में नगर परिषद प्रशासन से कई बार आग्रह भी किया गया था।
बताया गया कि वार्डवासियों की मांग को देखते हुए अब सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण कार्य का भूमिपूजन नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
सड़क निर्माण के साथ ही नाली निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद जताई जा रही है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल देखा गया तथा लोगों ने नगर परिषद अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि गर्मी के अधिक प्रभाव के कारण सीसी रोड निर्माण कार्यों की गति प्रभावित हुई थी, लेकिन अब मौसम अनुकूल होने के कारण नगर के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार सड़क एवं नाली निर्माण कार्य तेज गति से कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्माण कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
वार्ड 14 में शुरू हुए इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन और जल निकासी व्यवस्था की उम्मीद जगी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नसीमखान सांचीसांची,,,,रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग रायसेन के सहयोग से सामाजिक संस्था अजंता ललित कला समाज कल्याण समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक…

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    लंबे इंतजार के बाद वार्ड 14 को मिली सीसी रोड की सौगात।भूमिपूजन के साथ शुरू हुआ सड़क व नाली निर्माण, वार्डवासियों में खुशी का माहौल

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    नशा मुक्ति रथ ने गांव-गांव पहुंचकर दिया जागरूकता का संदेश, ग्रामीणों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ।कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिलेभर में चला नशा मुक्त भारत अभियान, लोकगीतों और जनसंवाद के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल