अतिक्रमण हटाने, स्टेशन से स्तूप गेट तक सौंदर्यीकरण और गीता भवन निर्माण की दिशा में तेज हुई तैयारियां

नसीमखान सांची

सांची के विकास को मिली रफ्तार, योजनाओं पर शुरू हुआ प्रशासनिक पत्राचार


सांची,,, भोपाल में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री एवं विदिशा-रायसेन सांसद शिवराज सिंह चौहान की समीक्षा बैठक के बाद सांची नगर के विकास से जुड़ी योजनाओं ने गति पकड़ ली है। नगर परिषद और प्रशासनिक अमले ने विभिन्न विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर पत्राचार और आवश्यक औपचारिकताओं की प्रक्रिया भी तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, समीक्षा बैठक में सांची विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष ने सांची के सौंदर्यीकरण, समग्र विकास, नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा गीता भवन निर्माण संबंधी प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे थे।
बैठक के बाद प्रशासनिक स्तर पर इन प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने की दिशा में कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों की सूची तैयार की जा रही है तथा उन्हें नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही सार्वजनिक घोषणा (मुनादी) के माध्यम से स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील करने की भी तैयारी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर राजस्व विभाग, पुलिस और नगरीय प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
इसी क्रम में सांची रेलवे स्टेशन से स्तूप प्रवेश द्वार तक के मार्ग के सौंदर्यीकरण की योजना पर भी कार्य तेज कर दिया गया है, जिससे नगर की पर्यटन छवि को और आकर्षक बनाया जा सके।
वहीं, गीता भवन निर्माण के लिए रेशम केंद्र की भूमि के हस्तांतरण की प्रशासनिक प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। प्रस्तावित परियोजना करोड़ों रुपये की लागत से साकार होने की संभावना जताई जा रही है।
यदि सभी प्रस्ताव समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतरते हैं, तो आने वाले समय में सांची के विकास और पर्यटन स्वरूप में व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नसीम खानसांची। काछीकानाखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने तत्परता से खुलासा करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने…

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    नसीम खानसांची,,, सांची विकासखंड के ग्राम गाडरखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आईएसआरडी) संस्था द्वारा पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को स्कूल बैग एवं अध्ययन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस की तत्परता से मंदिर चोरी का 48 घंटे में खुलासाहनुमान मंदिर से चोरी गए आभूषण व मुखौटा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    पोषण कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्कूल बैग व अध्ययन सामग्री वितरितजरूरतमंद परिवारों को सोलर लैंप देकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    वित्तीय अनियमितताओं पर मध्यप्रदेश सरकार की कार्रवाई, 392 अधिकारियों पर शिकंजा135 मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी कार्रवाई के दायरे में, 7 अधिकारी बर्खास्त और 3 से 4 करोड़ रुपये की वसूली

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी