भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

sanchi|raisen|नसीमखान

हार्डवेयर व्यापारी हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सांची थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की हत्या के बहुचर्चित मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो युवकों और एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उनकी योजना राकेश के बड़े भाई भगवानदास लोधी की हत्या करने की थी, लेकिन अंधेरे और पहचान के अभाव में उन्होंने भूलवश राकेश लोधी पर हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे ग्राम मेढ़की निवासी 25 वर्षीय राकेश लोधी अपनी हार्डवेयर दुकान बंद कर अपने भाई बबलेश लोधी के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनसे विदिशा का रास्ता पूछा। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर गांव के समीप अज्ञात बदमाशों ने तलवार से राकेश पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान बबलेश किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और सांची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल राकेश को भोपाल रेफर कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है
बबलेश लोधी की रिपोर्ट पर सांची पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा के नेतृत्व में सांची,सलामतपुर एवं उमरावगंज थानों की संयुक्त टीम गठित की गई।
पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान गोलू उर्फ धीरेंद्र पाल निवासी करोंद, भोपाल, बाबू उर्फ प्रिंसराज निवासी करोंद, भोपाल तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि मृतक के भाई भगवानदास लोधी की पत्नी के प्रति उसका एकतरफा आकर्षण था। महिला के भगवानदास से विवाह हो जाने के बाद वह उनसे गहरी रंजिश रखने लगा और भगवानदास की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत हमला किया गया, लेकिन पहचान नहीं होने के कारण राकेश लोधी उसकी चपेट में आ गए और उनकी हत्या हो गई।
पुलिस ने हत्या के आरोप में गोलू उर्फ धीरेंद्र पाल (25) पिता नारायण पाल निवासी ब्रज कॉलोनी, करोंद, भोपाल, बाबू उर्फ प्रिंसराज पिता रामनगीना गौड़ निवासी ब्रज कॉलोनी, करोंद, भोपाल तथा एक विधि-विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस अंधे हत्याकांड के खुलासे में एसडीओपी श्रीमती प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी सांची आर.बी. शर्मा, थाना प्रभारी सलामतपुर श्यामराज सिंह, उपनिरीक्षक आनंदीलाल सूर्यवंशी, सहायक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह (साइबर सेल), थाना प्रभारी उमरावगंज, उपनिरीक्षक वीरेंद्र विश्वकर्मा, शैलेंद्र दायमा, सुनील शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह, सतीश जालवान सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
48 घंटे के भीतर अंधे हत्याकांड का खुलासा कर सांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और प्रभावी विवेचना का परिचय दिया, जबकि फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    नसीम खान|Live khabar india “हम किसी से भीख नहीं मांगने आए हैं, हम अपना अधिकार मांगने आए हैं…” इस एक नारे ने मंगलवार को भोपाल की सड़कों का मिजाज बदल…

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    वेब डेस्क | लाइव खबर इंडिया बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने इस बहुचर्चित मामले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    भीख नहीं, अधिकार चाहिए! बैरिकेड्स तोड़ राजधानी पहुंचे किसान, भोपाल में आर-पार की लड़ाई

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    BPSC शिक्षक भर्ती पेपर लीक: सरकारी डॉक्टर डॉ. मनीष कुमार गिरफ्तार, करोड़ों की वसूली का आरोप

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    भाई की हत्या की साजिश में हुई पहचान की भूल! रंजिश में राकेश लोधी बने निशाना, मुख्य आरोपी समेत विधि-विरुद्ध बालक हिरासत में

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियानबस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्तूप मार्ग, तहसील कार्यालय सहित कई स्थानों की हुई सफाई

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण।प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार बोले— आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालयों में पढ़कर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

    सांची-विदिशा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक ऋषि आचार्य की मौत।होटल अपेक्षा के पास देर रात हुई दुर्घटना, कई घायल; हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं