बारिश के लिए ईदगाह में उठे दुआओं के हाथ, गुलगांव में मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज

रिपोर्ट : नसीम खान, सांची
Live Khabar India
सांची (गुलगांव) बारिश का मौसम होने के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं बारिश पर निर्भर किसानों की फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसी को लेकर समीपवर्ती ग्राम गुलगांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने बारिश के लिए ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा की तथा अल्लाह के सामने हाथ उठाकर अच्छी बारिश की दुआ मांगी।
जानकारी के अनुसार इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं होने से जहां आमजन चिंतित हैं, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बारिश के अभाव में फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
इसी को लेकर गुलगांव के मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां बारिश के लिए नमाज अदा कर विशेष दुआ की गई। लोगों ने अल्लाह से रहमत बरसाने, अच्छी बारिश होने, किसानों की फसलों को बचाने तथा अच्छी पैदावार के लिए दुआ मांगी। साथ ही धरती की प्यास बुझने और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई।
अब लोगों की उम्मीदें आसमान की ओर टिकी हैं कि रहमत की बारिश बरसे और खेतों में फिर हरियाली लौट आए।

editornaseem

Related Posts

पुलिस की नजरों से ओझल अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर कब्जा, आमजन परेशानविश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में पार्किंग व्यवस्था नदारद, जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

नसीम खानसांची,,,विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या अब आम नागरिकों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। नगर की प्रमुख सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के…

दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ऐतिहासिक नगरी सांची में उल्लास

नसीम खान सांची,,,ऐतिहासिक नगरी सांची में दीपावली का महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर नगर में दिनभर चहल-पहल बनी रही और लोगों ने जमकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस की नजरों से ओझल अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर कब्जा, आमजन परेशानविश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में पार्किंग व्यवस्था नदारद, जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

पुलिस की नजरों से ओझल अव्यवस्थित पार्किंग, सड़कों पर कब्जा, आमजन परेशानविश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में पार्किंग व्यवस्था नदारद, जाम और दुर्घटनाओं का बढ़ रहा खतरा; जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ऐतिहासिक नगरी सांची में उल्लास

दीपावली और गोवर्धन पूजा पर ऐतिहासिक नगरी सांची में उल्लास

दीपावली के बाद खेतों में लौटी रौनक, रबी की तैयारी में जुटे किसान

दीपावली के बाद खेतों में लौटी रौनक, रबी की तैयारी में जुटे किसान

पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

पराली जलाने से घट रही खेतों की उर्वरक क्षमता, उचित प्रबंधन की कृषि विभाग ने दी सलाहजिले में पिछले खरीफ सीजन में पराली जलाने के 752 मामले आए सामने, इस वर्ष भी अब तक 21 घटनाएं दर्ज

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश