बारिश के लिए ईदगाह में उठे दुआओं के हाथ, गुलगांव में मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज

रिपोर्ट : नसीम खान, सांची
Live Khabar India
सांची (गुलगांव) बारिश का मौसम होने के बावजूद पर्याप्त वर्षा नहीं होने से क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। वहीं बारिश पर निर्भर किसानों की फसलों पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसी को लेकर समीपवर्ती ग्राम गुलगांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने बारिश के लिए ईदगाह पहुंचकर विशेष नमाज अदा की तथा अल्लाह के सामने हाथ उठाकर अच्छी बारिश की दुआ मांगी।
जानकारी के अनुसार इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है, लेकिन अपेक्षित बारिश नहीं होने से जहां आमजन चिंतित हैं, वहीं खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बारिश के अभाव में फसलों पर विपरीत असर पड़ने की आशंका बनी हुई है।
इसी को लेकर गुलगांव के मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे, जहां बारिश के लिए नमाज अदा कर विशेष दुआ की गई। लोगों ने अल्लाह से रहमत बरसाने, अच्छी बारिश होने, किसानों की फसलों को बचाने तथा अच्छी पैदावार के लिए दुआ मांगी। साथ ही धरती की प्यास बुझने और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की गई।
अब लोगों की उम्मीदें आसमान की ओर टिकी हैं कि रहमत की बारिश बरसे और खेतों में फिर हरियाली लौट आए।

editornaseem

Related Posts

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार