पौधरोपण के बाद पलटकर देखने की भी हो जरूरतहर वर्ष बड़ी संख्या में लगाए जाते हैं पौधे, देखरेख के अभाव में नहीं बच पाते

रिपोर्ट : नसीम खान, सांची
Live Khabar India
सांची: बारिश का मौसम शुरू होते ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ ही सामाजिक संगठनों द्वारा भी बड़ी संख्या में पौधे रोपे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के संदेश ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भी लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हर वर्ष पौधरोपण के दौरान हजारों की संख्या में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाते हैं। पौधरोपण कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार भी बड़े स्तर पर किया जाता है और क्षेत्र को हराभरा बनाने का संकल्प लिया जाता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखरेख कौन करेगा।
अक्सर पौधरोपण कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पौधों की ओर पलटकर देखने की फुरसत किसी को नहीं मिल पाती। न नियमित पानी मिल पाता है और न ही पौधों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था हो पाती है। परिणामस्वरूप लगाए गए अनेक पौधे कुछ समय बाद ही नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में पौधरोपण पर खर्च होने वाली राशि और पूरी कवायद का उद्देश्य भी अधूरा रह जाता है।
पौधरोपण निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, लेकिन केवल पौधे लगा देने से क्षेत्र हराभरा नहीं बन सकता। पौधे को सुरक्षित रखना, समय-समय पर पानी देना, मवेशियों से बचाना और उसके विकास की निगरानी करना भी उतना ही जरूरी है तभी पौधरोपण कार्यक्रम सफल हो सकेगा।तथा क्षेत्र हराभरा बन सकेगा।

editornaseem

Related Posts

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार