आज नगर में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्राहजारों लोगों और स्कूली छात्रों ने लिया भाग, घर-घर तिरंगा फहराने एवं स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने का दिया संदेश

नसीम खान
सांची,,, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर घर-घर तिरंगा फहराने और आजादी के पर्व को उत्सव के रूप में मनाने का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर में लगभग एक किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर परिषद, जनपद पंचायत, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में हजारों की संख्या में नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा में सहभागिता की। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भी अपनी पूरी टीम के साथ यात्रा में शामिल हुए। जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, थाना प्रभारी, जनपद पंचायत सीईओ तथा नगर परिषद सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित अनेक राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों के साथ निकली यात्रा ने पूरे नगर का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं की सहभागिता ने यात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति के संदेश के साथ नगर में निकली यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का उत्साहपूर्ण आगाज बनी।

  • editornaseem

    Related Posts

    ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

    रिपोर्ट : आसिफ खान ( Live Khabar india) ग्यारसपुर। ग्राम केवटा स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में सत्र 2026-27 के लिए सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।…

    ग्यारसपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    रिपोर्ट : आसिफ खान ( Live Khabar India) ग्यारसपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्यारसपुर की संगठनात्मक बैठक 13 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

    ग्यारसपुर के ग्राम केवटा में ITI में सीधे प्रवेश, 24 अगस्त तक आवेदन का मौका

    ग्यारसपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    ग्यारसपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

    विदिशा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

    विदिशा में युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

    36 दिन का आंदोलन खत्म… अब ‘सीजन-2’ की तैयारी! जंतर-मंतर से स्कूलों तक अभिजीत दीपके का नया ऐलान

    36 दिन का आंदोलन खत्म… अब ‘सीजन-2’ की तैयारी! जंतर-मंतर से स्कूलों तक अभिजीत दीपके का नया ऐलान

    स्तूप पहाड़ी क्षेत्र में चट्टान पर दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप; आबादी के बीच वन्यजीव की मौजूदगी से दहशत