सूखा करार में बाहरी महिलाओं से देह व्यापार का आरोप, ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन

नसीम खान
ग्रामीणों ने गांव की बिगड़ती छवि और असामाजिक गतिविधियों पर जताई चिंता, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
सांची,,,नगर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सूखा करार में बाहरी महिलाओं एवं युवतियों को लाकर कथित रूप से देह व्यापार कराए जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने इस संबंध में हस्ताक्षरयुक्त आवेदन थाना प्रभारी सांची रामविलोचन शर्मा को सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सूखा करार गांव कभी देह व्यापार की कुरीति के लिए बदनाम रहा था। तत्कालीन कलेक्टर डीएस राय ने गांव को इस कुरीति से मुक्त कराने के लिए विशेष प्रयास किए थे। बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के साथ महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया गया। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए और गांव के कई बच्चों ने शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सरकारी नौकरियां हासिल कीं। वहीं गांव की युवतियों ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई।
ग्रामीणों के अनुसार गांव की सामाजिक और राजनीतिक स्थिति में भी समय के साथ बदलाव आया। कृष्णाबाई सरपंच रहीं, जबकि कल्लीबाई जनपद पंचायत सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं। वर्तमान में सपना लावरिया जिला पंचायत सदस्य हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन तमाम उपलब्धियों के बावजूद पिछले कुछ महीनों से गांव की छवि पुनः पुराने दौर की ओर जाती दिखाई दे रही है।
चार-पांच माह से गतिविधियां बढ़ने का आरोप
आवेदन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पिछले चार-पांच माह से गांव के कुछ लोगों द्वारा गुना एवं शिवपुरी जिले की महिलाओं और युवतियों को कथित रूप से गांव में लाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इससे गांव में असामाजिक गतिविधियां बढ़ने के साथ ही विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गतिविधि का विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों के बढ़ते प्रभाव के कारण बच्चों के स्कूल जाने में भी परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि मामले की जानकारी पूर्व में सरपंच अरविंद लावरिया को भी दी गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों के अनुसार कथित रूप से इस गतिविधि में शामिल लोगों द्वारा युवतियों को किराए पर लाने की बात कही जाती है।
आवेदन में ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते इस गतिविधि पर रोक नहीं लगाई गई तो गांव में किसी बड़ी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पहले भी दिया जा चुका है आवेदन
बताया गया है कि इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा पूर्व में भी पुलिस को आवेदन दिया जा चुका है, जिसकी जांच की जा रही है। इसी बीच ग्रामीणों ने पुनः आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रभारी ने कहा—जांच के बाद होगी कार्रवाई
थाना प्रभारी सांची रामविलोचन शर्मा ने बताया कि ग्राम सूखा करार में बाहरी महिलाओं को लाकर देह व्यापार कराए जाने के संबंध में ग्रामीणों का आवेदन प्राप्त हुआ है। पूर्व में भी आवेदन मिला था, जिस पर जांच कराई जा रही है। पुनः मिले आवेदन की भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव में पुलिस लगातार पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गांव की बदली पहचान को बचाने अब पुलिस जांच के नतीजों पर ग्रामीणों की निगाहें टिकी हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    नसीम खान सांची,,, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के भोपाल में प्रस्तावित मार्च कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सांची में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।यह बैठक…

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    नसीम खान सांची ,,, भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानवता के संदेश को कला एवं संस्कृति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    राहुल गांधी के भोपाल मार्च की तैयारी को लेकर सांची में होगी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होगा ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने दाहोद में मत्स्य पालन गतिविधियों का लिया जायजामत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया की ली जानकारी, जलाशय में किया मत्स्य बीज संचयन

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्राम लुलका में जैविक खेती का किया निरीक्षणकृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना अंतर्गत संचालित जैविक खेती गतिविधियों का लिया जायजास्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर आजीविका गतिविधियों की ली जानकारी

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम लुलका में शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले समूह की सदस्यों से चर्चा की।

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा औबेदुल्लागंज जनपद के ग्राम लुलका में शासकीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले समूह की सदस्यों से चर्चा की।

    कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने ग्राम नकतरा में दुग्ध सहकारी समिति के सदस्यों एवं पशुपालकों से संवाद किया। उन्होंने दुग्ध उत्पादन की मात्रा और पशुओं की संख्या सहित पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों की ली जानकारी।