चिल्हारी को बनाएंगे आदर्श ग्राम, मोदी जी की सरकार हर गरीब के साथ: हिमाद्री सिंह*

*कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है दिलीप पांडे*



उमरिया/राजर्षि मिश्रा

भारतीय जनता पार्टी की शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय संवेदनशील सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह आज अपने उमरिया जिला प्रवास पर रही चिल्हारी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व आमजन से संवाद करने के लिए जन चौपाल में सम्मिलित हुईl लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे भाजपा के कार्यकर्ता गण पूरे साथ पूरे समय उनके साथ रहेl चिल्हारी में आयोजित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने जनता के सुख-दुख में खड़े रहने के लिए अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कीl आमजन अपनी-अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराते रहें सांसद भी बड़ी ही संवेदना से सभी की समस्याओं का निराकरण कर कार्यवाही करने का आश्वासन देती रही जो कार्य शीघ्र हो सकते थे उन्हें विभागीय अधिकारियों को फोन कर त्वरित करने हेतु निर्देशित भी कियाl चिल्हारी की जनता के स्नेह को पाकर सांसद महोदय अभिभूत हो उठी उन्होंने हर दलित पीड़ित शोषित वंचित सर्वहारा वर्ग के कल्याण की बात कही ,जहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह भरे लगन को देख क्षेत्रीय सांसद ने अपने उद्बोधन में सभी की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र को समस्या से निजात दिलाने हेतु अधिकारियों से बात करेंगे जो महीने में दो दिन कैम्प लगा कर क्षेत्र वासियों की समस्या सुनेंगे और मौके पर ही निराकरण करेंगे सांथ ही सर्व सुबिधा युक्त एक अस्पताल भवन का निर्माण चिल्हारी में होगा जिस कारण इलाज के लिए लोगों को परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा सांथ ही महरोई रेलवे स्टेसन में सक्तिपुंज का स्टापेज के लिए रेल मंत्री को पत्र लिखा जाएगा मार्कंडेय घाट पर पुल निर्माण एवं भदार नदी, पड़वार मुडगुडी पुल निर्माण को लेकर सांसद शहडोल भी बड़ी ही संवेदना से सेतु निर्माण विभाग से बात कर तकनीकी परीक्षण करवाने की बात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया साथ ही सांसद ने कहा कि चिल्हारी एवं क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे


भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से शिवराज सरकार द्वारा किए गए कामों को आम जन तक पहुंचाते हुए हितग्राही मूलक योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने की बात कहीl अब समय आ गया है कार्यकर्ता घर-घर जाए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओ से आमजन को जोड़ेंl आज के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे व सांसद हिमाद्री सिंह ने 35 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराईl कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी ने किया अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा के वरिष्ठ नेता द्विवेदी ने किया l

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह भाजपा जिला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम सांसद प्रतिनिधि उदयभान द्विवेदी ,रमाकांत तिवारी कमलेश विश्वकर्मा चिल्हारी सरपंच अरुणl कोल अनिल द्विवेदी कृष्णा चतुर्वेदी रमेश चौधरी रामा कॉल संतोष रजक ओमप्रकाश तिवारी ,देवप्रकाश गौतम, प्रशांत सोनी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी, रामरहीस जायसवाल,राजर्षि मिश्रा नागेंद्र मिश्रा, रविराज सिंह, विकास श्रीवास्तव, सत्यपाल गुप्ता, अरविंद लोनी , राजेंद्र तिवारी, सचिव दयाराम त्रिपाठी, सुसांत तिवारी, अरुण तिवारी, शिवम गौतम ,आभा तिवारी , जनपद सदस्य विजय दिवेदी मिडिया से मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बजरंग बहादुर सोनी , वीरेन्द्र प्रभाकर, कृष्णा उपाध्यक्ष, महेन्द्र मिश्र एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा