सिविल अस्पताल के पीछे टूटा 11 केवी लाइन का तार, टला बड़ा हादसा

नसीम खान

सांची,,, नगर के सिविल अस्पताल परिसर के पीछे मर्चरी रूम के समीप 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि तार गिरते ही लाइन में फॉल्ट आ गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय लाइन चालू थी। मौके पर मर्चरी रूम का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें मजदूर काम में लगे थे। इसके अलावा उक्त मार्ग से लोगों का निरंतर आवागमन बना रहता है, क्योंकि समीप ही एक धार्मिक स्थल भी स्थित है। तार टूटकर सीधे जमीन पर गिरा, लेकिन फॉल्ट के कारण विद्युत प्रवाह बंद हो जाने से जनहानि टल गई।
स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना विद्युत वितरण केंद्र को दी, जिसके बाद लाइन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।
इस संबंध में कनिष्ठ यंत्री मनीष कुमार ने बताया कि अधिक लोड के कारण तार टूटा है। लाइन को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और क्षतिग्रस्त तार के स्थान पर नया तार डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    नसीम खान

    कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

    नसीम खान जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में आगामी 28 एवं 29 नवम्बर को सांची महोत्सव के आयोजन के दृष्टिगत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा आज सांची रेल्वे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने सिविल हॉस्पिटल सांची पहुंचे कलेक्टर श्री सिसोनिया

    कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने सांची रेलवे स्टेशन एवं पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण

    विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में 28 एवं 29 नवम्बर को होगा सांची महोत्सव का आयोजनकलेक्टर श्री सिसोनिया ने सांची में आयोजित बैठक में की तैयारियों की समीक्षाआपातकालीन तैयारियों को परखने सांची में 26 नवम्बर को होगी मॉक ड्रिल

    रतनपुर में शिविर लगाकर किसानों को ई-टोकन बुकिंग में आ रही समस्या का किया गया निराकरण

    पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों से आत्मीय संवाद कर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जाना पढ़ाई और सीखने का अनुभवविद्यार्थियों के बीच पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश