मौसम में बदलाव से सांची में बीमारियों का खतरा बढ़ा, जहरीले कीड़ों के निकलने से लोग भयभीत

नसीम खान

सांची,,, क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसमी बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। सिविल अस्पताल में सर्दी-खांसी, बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
वहीं बारिश के बाद पड़ी तेज गर्मी के कारण जहरीले कीड़े-कांटों की संख्या में भी अचानक वृद्धि हो गई है। खेतों, घरों और अस्पताल परिसर तक में सांप, बिच्छू, गोह जैसे जहरीले जीव निकल रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। कई स्थानों पर जहरीले कीड़ों के काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव के चलते सावधानी बरतें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें, पानी को उबालकर पिएं और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। वहीं जहरीले जीवों से बचने के लिए घरों के आसपास कचरा जमा न होने दें और अंधेरे में सावधानी से चलें।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां किसानों को खेतों में काम करते समय जहरीले कीड़ों का सामना करना पड़ रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    नसीम खानसांची,,,शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। रविवार से नगर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान होंगी।…

    बिजली संकट से परेशान किसानों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शनमुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, फसल तैयार होने तक निर्बाध बिजली देने की मांग

    नसीम खानसांची,,,,खेतों में खड़ी धान और सोयाबीन की फसलों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से परेशान किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बिजली कटौती से नाराज क्षेत्र के बड़ी संख्या में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    बिजली संकट से परेशान किसानों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शनमुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, फसल तैयार होने तक निर्बाध बिजली देने की मांग

    बिजली संकट से परेशान किसानों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शनमुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, फसल तैयार होने तक निर्बाध बिजली देने की मांग

    वादे तो बहुत हुए, पर सड़कों पर वहीं हाल: आवारा मवेशियों और अंधेरे के साए में कैसे मनेंगे दुर्गोत्सव, दशहरा और दीपावली

    वादे तो बहुत हुए, पर सड़कों पर वहीं हाल: आवारा मवेशियों और अंधेरे के साए में कैसे मनेंगे दुर्गोत्सव, दशहरा और दीपावली

    मौसम में बदलाव से सांची में बीमारियों का खतरा बढ़ा, जहरीले कीड़ों के निकलने से लोग भयभीत

    मौसम में बदलाव से सांची में बीमारियों का खतरा बढ़ा, जहरीले कीड़ों के निकलने से लोग भयभीत

    बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शनलोक नृत्य एवं नृत्य-नाटिका में संभाग स्तर पर प्रथम, अब राज्य स्तर पर भोपाल संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व

    ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के नारों के बीच कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापनवोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन