जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

नसीम खान रायसेन

रायसेन जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व वह किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मप्र शासन में उप सचिव के पद पर पदस्थ थे। नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला अधिकारियों से जिले में संचालित विभिन्न शासकीय गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों के संबंध में जानकारी लेते हुए चर्चा की। उन्होंने जिले में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, अभियानों तथा कार्यक्रमों के संचालन संबंधी जानकारी ली। नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा मूल उद्देश्य है। लाभार्थी को योजना का लाभ बिना किसी भेद-भाव के मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जिला अधिकारी अपने-अपने विभाग के पोर्टल पर सही जानकारी समय से दर्ज कराएं। नवागत कलेक्टर ने सभी एसडीएम को विकासखण्ड स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही विकासखण्ड अधिकारियों को आंगनवाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि का निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर्स तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    रायसेन नसीम खान रायसेन जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व वह किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग…

    नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षणव्यवस्थित रिकार्ड संधारण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    नसीम खान रायसेन जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षणव्यवस्थित रिकार्ड संधारण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षणव्यवस्थित रिकार्ड संधारण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पणडेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बना तीन मंजिला सर्वसुविधायुक्त भवन, 15 दुकानों से मिलेगा रोजगार

    त्योहार आते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, दुर्गा पंडाल अंधेरे मेंशांति समिति की बैठक में सुविधाओं का वादा, हकीकत में भरोसा टांय-टांय फिस्स

    पोस्ट ऑफिस की सुंदरता को पलीता लगा रही झुग्गी-झोपड़ीकरोड़ों की लागत से बने भवन के सामने अतिक्रमण से बिगड़ रही ऐतिहासिक नगरी की छवि, जिम्मेदार विभाग बेखबर