नसीम खान
सांची,,, नगर में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को समाज वादी पार्टी के नेता आर एस यादव एवं समाज वादी पार्टी की नगर अध्यक्ष पूजा चिढार ने ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि इस नगर की ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जाये ज्ञापन में मांग की गई हैं कि इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल को स्वच्छता एवं सुंदरता एवं विकसित करने के लिए भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाया जाये जिससे नगर की सुंदरता के साथ ही पर्यटकों का आकर्षण बढेगा एवं नगर का मान सम्मान भी बढेगा इस सबंध मे प्रयास शुरू किये जायें।





