सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

नसीम खान
सांची,,, शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो उठी है। नगर में जगह-जगह माँ दुर्गा की मनोहारी झांकियां विराजमान हैं। झांकियों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजा-संवारा गया है।
शाम ढलते ही नगर की गलियों में माँ के दर्शनों के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। महिला, पुरुष और बच्चों की भारी भीड़ माता के दरबार में पहुंच रही है। भक्त बढ़-चढ़कर माँ की आरती में हिस्सा ले रहे हैं। अनेक स्थानों पर माँ दुर्गा के दरबार में महाआरती, सुंदरकांड पाठ और देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है।
समूचे नगर में माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
आज 5वें दिन माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व
नवरात्रि के पांचवें दिन आज गुरुवार को माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप माँ स्कंदमाता की उपासना की जा रही है।
मान्यता के अनुसार माँ स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय (स्कंद) की माता हैं। इनकी गोद में भगवान स्कंद बालरूप में विराजमान रहते हैं। माँ की चार भुजाएं हैं, दो हाथों में कमल पुष्प हैं और एक हाथ में पुत्र स्कंद हैं, जबकि एक हाथ आशीर्वाद मुद्रा में है।
शास्त्रों के अनुसार माँ स्कंदमाता की पूजा करने से संतान सुख, बुद्धि, ज्ञान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इनकी कृपा से भक्तों के समस्त दुख दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। पीला रंग आज के दिन अत्यंत शुभ माना गया है।
पंडितों के अनुसार आज के दिन माँ को केले का भोग लगाना अत्यंत फलदायी होता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    नसीम खानसांची,,, नगर को शुक्रवार 16 अक्टूबर को नवनिर्मित नगर परिषद कार्यालय भवन की सौगात मिलने जा रही है। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. श्यामा प्रसाद…

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    रायसेन नसीम खान रायसेन जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा गुरूवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया। इसके पूर्व वह किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    आज डेढ़ करोड़ की लागत से बने नगर परिषद भवन का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहानतीन मंजिला आधुनिक भवन में दुकानों, कक्षों और हॉल की व्यवस्था, रेलवे स्टेशन परिसर में होगा समारोह

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    सांची में धर्ममय हुआ वातावरण, आज माँ स्कंदमाता की आराधना से गूंजे जयकारे।

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    जिले के नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रहण किया पदभारजिला अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में संचालित शास.गतिविधियों और कार्यो के संबंध में की चर्चा

    नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का किया निरीक्षणव्यवस्थित रिकार्ड संधारण और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद के नवीन भवन का लोकार्पणडेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बना तीन मंजिला सर्वसुविधायुक्त भवन, 15 दुकानों से मिलेगा रोजगार