दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

नसीम खान
सांची,,, दीपावली पर्व को सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सांची पुलिस ने नगर में संचालित पटाखा दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों के लाइसेंस की जांच करने के साथ ही पटाखों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों पर संचालित पटाखा दुकानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों के लाइसेंस चेक किए गए तथा पटाखों की पड़ताल की गई। साथ ही प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी जांच-पड़ताल की गई।
पुलिस ने पटाखा व्यापारियों को खतरनाक पटाखे नहीं रखने तथा दुकानों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने दुकानदारों को शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही पटाखों की बिक्री करने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान अनधिकृत रूप से पटाखों की बिक्री अथवा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस संबंध में थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया गया है। प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी जांच की गई है। उन्होंने कहा कि सभी पटाखा व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए गए हैं तथा त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए समय-समय पर दुकानों की जांच की जाती रहेगी।
पुलिस का उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित कर दीपावली के पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नसीम खानसांची,,,नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए संचलन में शामिल हुए। नगर के मुख्य मार्गों…

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    नसीम खानसांची। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार के प्रतिनिधित्व वाले वार्ड क्रमांक 3 में व्याप्त समस्याओं को लेकर कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष प्रभुदयाल अहिरवार ने नगर परिषद प्रशासन पर उपेक्षा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    दीपावली से पहले पटाखा दुकानों पर पुलिस की दबिश, सुरक्षा के दिए निर्देशलाइसेंस और पटाखों की जांच, प्रतिबंधित कार्बाइन गन के संबंध में भी की पड़ताल

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    नगर में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनअनुशासित कदमताल के साथ स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष ने लगाए वार्ड की उपेक्षा के आरोपसीएमओ को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग, सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

    कृषि विभाग ने लगाई जागरूकता चौपाल, किसानों को दी नरवाई प्रबंधन की जानकारीखेत बचाओ अभियान के तहत प्राकृतिक खेती और आगामी फसलों की तैयारी पर किया जागरूक

    उचेर मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य संचलन निकलापूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

    कलेक्टर श्री सिसोनिया ने बेगमगंज में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षणसेमरी जलाशय जल शोधन केंद्र का भी लिया जायजा